Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 चौकी प्रभारियों समेत 22 दारोगाओं का तबादला

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत कई दारोगाओं और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 10 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि 22 दारोगाओं का तबादला किया गया है। इसके अतिरिक्त, चार चौकी प्रभारियों से उनका प्रभार छीन लिया गया है।
इन तबादलों में कछवां कस्बा चौकी प्रभारी विनय दूबे को अस्पताल चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कचहरी चौकी प्रभारी धनंजय सिंह को कछवां कस्बा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad