मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी एक किशोर का मंगलवार को सुबह रेलवे ट्रैक के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। वहां जांच पड़ताल में किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने आरोप लगाया गया है कि किशोर की हत्या की गई है। मामले में मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी समीर कुमार (14) पुत्र राजाराम का रेलवे ट्रैक के समीप शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त मेजा एसपी उपाध्याय, थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। किशोर अपनी मां-बाप का इकलौता संतान था। उसकी दो बहनें व माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में परिवार के लोगों की आंशका पर एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
