Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अब नेपाल की सैर कराएगी 'भारत गौरव' ट्रेन, 10 दिनों का खास टूर पैकेज

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)।  आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से पशुपतिनाथ की यात्रा कराएगा। पहले चरण में इंदौर से ट्रेन चलेगी, जबकि दूसरे चरण में लखनऊ और प्रयागराज को रखा गया है।

पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा नाम का यह खास ट्रेन पैकेज एक रेगुलर ट्रेन सर्विस के बजाय एक गाइडेड टूरिज्म पैकेज के तौर पर डिजाइन किया गया है।

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तीर्थयात्रियों और घूमने-फिरने के शौकीन यात्रियों, दोनों के लिए एक आकर्षक विकल्प है।

यात्रा नौ रात और 10 दिन की होगी। इसमें नेपाल की राजधानी काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, चितवन नेशनल पार्क, मनकामना मंदिर आदि शामिल है। पहले चरण में इंदौर से यात्रा होगी, इसके बाद लखनऊ, प्रयागराज आदि के यात्रियों के लिए इस पैकेज की तिथि जारी होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad