Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्वरूपरानी अस्पताल में डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच भीषण मारपीट, कई घायल

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे भारी बवाल हुआ। यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट की एक महिला युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के लिए लाया गया था।

sv news

आरोप है कि उस समय ट्रामा सेंटर में डॉक्टर सो रहे थे। उन्हें जगाने पर भड़क गए और अपशब्द बोलने लगे। इसका विरोध हुआ तो वह अभद्रता करने लगे और घायल अधिवक्ता की साथियों ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो फोन छीन लिया और मारपीट करने लगे।

अधिवक्ता के भाई अभिषेक शुक्ला, पिता पवन कुमार शुक्ला, साथ गए अन्य युवा अधिवक्ताओं से मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई और डॉक्टरों ने अस्पताल में हड़ताल कर दी है।

झूंसी के तुलापुर में रहने वाले पवन शुक्ला की बेटी जागृति, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। हाई कोर्ट की महिला क्रिकेट टीम का कुछ दिनों बाद टूर्नामेंट होने वाला है मैदान में इसकी प्रैक्टिस के लिए रोज सुबह क्रिकेट टीम आ रही है। जागृति शुक्ला भी इसी टीम में एक सदस्य हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के पास चौदहों पीर की मजार है वहीं पर जागृति सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। सूचना मिलने पर टीम की अन्य सदस्य नेहा खान, रिया खान, हया रिजवी, कोच दीपंकर आदि पहुंचे। नेहा खान और रिया खान का आरोप है कि सुबह करीब 5:30 बजे ट्रामा सेंटर में डॉक्टर सो रहे थे। एक युवा डॉक्टर काले रंग की शर्ट पहने था सबसे पहले उसने अभद्रता शुरू की और इलाज में लेट लतीफी होने लगी।

इसी बात पर विवाद हुआ। जब ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया तो सब मिलकर महिला अधिवक्ताओं और दीपांकर के साथ मारपीट करने लगे। उनके हाथ में कैंची थी और सर्जिकल ब्लेड भी था। इन्हीं सर्जिकल सामानों से हमला होने का आरोप है।

किसी की कलाई में चोट लगी, किसी के गर्दन के पास चोट लगी। वीडियो बनाने की कोशिश हुई तो डॉक्टरों ने फोन छीन लिया। फोन करके बुलाने पर अधिवक्ता के साथियों में जो भी आया उन सभी से ट्रॉमा सेंटर में जमकर मारपीट और गाली गलौज का आरोप है।

अस्पताल में कर दी हड़ताल

ट्रामा सेंटर में हमले के बाद पूरे अस्पताल में हड़ताल कर दी गई है। ट्रामा सेंटर सुबह 6:00 बजे से ठप है। किसी के भी पर्चे ओपीडी के लिए नहीं बनाये जा रहे हैं। लोग दूर दूर से आए हैं। चित्रकूट, रीवा से और प्रयागराज के विभिन्न तहसीलों से आए लोग सुबह 8:00 बजे से ही खड़े हैं। परेशान लोगों ने भी अपना गुस्सा जताया है। कहा है कि डॉक्टरों की अपनी समस्या है तो हमें क्यों परेशान किया जा रहा है। पर्चे का पंजीकरण क्यों बंद कराया गया।

ओपीडी में बैठे सीनियर डॉक्टर

मेडिसिन ओपीडी समेत हृदय रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, सर्जरी और टीबी एंड चेस्ट विभाग में सीनियर डॉक्टर बैठे हैं। ओपीडी बाधित नहीं होने दी गई है, हालांकि पर्चे न बनने के कारण वहां मरीज नहीं पहुंच रहे।

डॉक्टरों की मनमानी और दबंगई का देंगे जवाब

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विष्णु पांडे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से महिला युवा अधिवक्ताओं के साथ मारपीट और अभद्रता हुई है इलाज में लापरवाही कर रहे डॉक्टरों ने मनमानी भी की है उसका उचित जवाब दिया जाएगा। कहा कि एफआईआर कराएंगे और बार एसोसिएशन की तरफ से जो भी हो सकेगा वह करेंगे।

अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा समेत एसडीएम, एसीपी,सीडीपी, कई थानों के पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे हैं। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डॉक्टर वीके पांडे ट्रामा सेंटर में है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले को दिखवा रहे हैं। विवाद कहां शुरू हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा चाहे वी डॉक्टर हो या तीमारदार, एक्शन लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad