Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: फाल्ट ठीक करते समय पोल समेत नीचे गिरने से लाइनमैन की मौत, आक्रोशितों ने लगाया जाम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में बिजली विभाग के एक लाइनमैन की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। मृतक लाइनमैन के परिवार के लोगों का आक्रोश बिजली विभाग पर था। लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार मियां का पूरा गांव में शनिवार रात 40 वर्षीय बबलू की मौत हो गई। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने रविवार सुबह मियां का पूरा बाजार में मुख्य सड़क पर शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। चार दिन पहले बाजार में बिजली के पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक पोल टूट गया था, जिससे गिरकर बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। स्वजन दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गोसैयीपुर गांव निवासी बबलू बिजली मकैनिक लाइनमैन था। साथर उपकेंद्र पर वह हमेशा बैठते थे। चार दिन पहले बबलू मियां का पूरा बाजार के पास सीमेंट के पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा था। उसी समय अचानक पोल टूट गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल बबलू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई।
रविवार सुबह घरवाले मियां का पूरा बाजार में शव लेकर पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया। इससे फूलपुर-वारी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही 30 लाख रुपये मुआवजा व परिवार को नौकरी देने की मांग करने लगे। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।
घरवालों का कहना था कि बबलू करीब 10 वर्ष से साथर उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात था। हालांकि, विभागीय अधिकारी बबलू को संविदा कर्मी न होने की बात कह रहे हैं। सरायममरेज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि रास्ता जाम कर रहे मृतक के स्वजन को समझाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad