मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा क्षेत्र के तेन्दुआ कला व सिरखिडी गांव के बीच मेजा-कोरांव मार्ग पर सरकारी तीन हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया। जिस को लेकर वन विभाग मेजा की टीम बेखबर है। वहीं बन रहे एक गेस्ट हाउस के लिए मेजा-कोरांव मार्ग पर सड़क किनारे सरकारी शीशम के पेड़ सहित तीन हरे पेड़ की कटाई की गई।
वन विभाग की टीम एक तरफ खुद 'एक वृक्ष दस पुत्र समाना' का नारा खुद वन विभाग देता है। लेकिन मुख्य मार्ग के किनारे सरकारी पेड़ काटने की जहमत उठाई गई। वहीं मेजा वन विभाग की टीम को तीन पेड़ काटे जाने की खबर नहीं है।
वहीं पेड़ों के कटान को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के जो नियम है उसमें दंड का भी प्रावधान है। अगर कोई बिना अनुमति के पेड़ काटता है या इजाजत से भी काटता है, तो उसके बदले उसे पौधों को लगाना भी होता है। प्रदेश सरकार 'उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 4 और 10 के तहत' अवैध रूप से पेड़ काटने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती है। इस मामले में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी अजय सिंह से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। जिले के डीएफओ डॉ अरविन्द यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
