Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क,

SV News

प्रयागराज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज (राजेश सिंह)। माफिया अतीक अहमद की एक अरब 10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। प्रयागराज पुलिस ने ऐसा करके बड़ी कार्रवाई की है। अतीक अहमद ने यह प्रापर्टी मदन लाल के नाम से बनाई थी। इस बेनामी संपत्ति का पुलिस ने पता लगाया था। दस्तावेजों का सत्यापन एसआइटी कर रही थी।
माफिया अतीक अहमद ने राजमिस्त्री हुबलाल ही नहीं बल्कि मदन लाल के नाम से भी करोड़ों रुपये की प्रापर्टी बनाई। अलग-अलग स्थान पर माफिया की बेनामी संपत्ति का पता चलने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने दस्तावेजों का सत्यापन किया। इसके बाद बेनामी प्रापर्टी को गैंग्सटर एक्ट में कुर्क करने की कार्रवाई की गई। संपत्ति को राज्य सरकार में निहित करने की कार्यवाही की जाएगी। दो साल पहले भी पुलिस ने गौसपुर कटहुला में हुबलाल के नाम पर बनाई गई अतीक की 12.42 करोड़ की बेनामी संपत्ति को भी कुर्क करते हुए राज्य सरकार में निहित कराया था।
माफिया अतीक, उसके गुर्गे और करीबियों का आर्थिक ढांचा कमिश्नरेट पुलिस लगातार ढहा रही है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले पुलिस को बेनामी संपत्ति से संबंधित एक शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि माफिया अतीक अहमद ने अपने परिचित चकिया निवासी मदन लाल भारतीया के नाम पर सदर तहसील में वर्ष 2014 से लेकर 2016 के बीच गौसपुर कटहुला, भीटी असदुल्लापुर और शाहा उर्फ पीपलगांव में करीब 12 एकड़ से अधिक जमीन खरीदी थी।
मौजूदा समय में पूरी संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। माफिया की बेनामी संपत्ति की विस्तृत जांच के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर छह सदस्यीय एसआइटी गठित की गई। इसमें डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य, एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, एआइजी स्टांप राकेश चंद्रा, पीडीए सचिव विनीत सिंह, एसडीएम सदर अभिषेक सिंह को शामिल किया गया।
माफिया अतीक ने लालापुर निवासी राजमिस्त्री हुबलाल को धमकी देकर उसके नाम जमीन वर्ष 2015 में लिखवाई थी। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गौसपुर कटहुला में करीब 25 बीघा जमीन हुबलाल के नाम लिखवाने के बाद उसे धमकाया गया था कि जब और जिसके नाम पर कहा जाएगा, रजिस्ट्री कर देगा। ऐसा न करने पर जान से मार दिया जाएगा। गरीब-किसानों को डरा-धमकाकर जमीन लिखाई गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad