Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के नैनी स्थित महेवा के दुर्गा नगर मुहल्ले में विवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और शव कब्जे में लिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत का कारण पता चल सकेगा।
मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी संजू निषाद की शादी महेवा के दुर्गा नगर मोहल्ले में संतोष कुमार पुत्र प्रकाश निशा डी के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। संजू के भाई नीरज निषाद का कहना है कि शुक्रवार रात करीब दो बजे उसके बहनोई संतोष ने उसे फोन कर बहन की मौत की खबर दी। जब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह बहन के ससुराल पहुंचे तो संजू का शव कमरे में पड़ा था।
इस पर संजू के मायके वाले ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची नैनी थाने की पुलिस ने समझा-बुझाकर आक्रोशित मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। संजू निषाद के भाई नीरज ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के माध्यम से उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन संजू को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर मारा-पीटा करते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad