Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: रेस्टोरेंट के सामने से कार हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के मनमोहन पार्क कटरा के पास शुक्रवार रात कार सवारों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखीं कुर्सियों को भी तोड़ दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
मनमोहन पार्क चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक कार से कुछ लोग खाना खाने पहुंचे। कार को रेस्टोरेंट के सामने खड़ी कर दिया गया। यह देखकर कर्मचारियों ने कार को आगे खड़ी करने की बात कही। जिस पर विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते मारपीट होने लगी।
इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि एक पक्ष रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर उठा ले गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad