Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शंकराचार्य ने सीएम योगी को बताया कालनेमी, मेजारोड में गौहत्या पर उठाए सवाल

SV News

शंकराचार्य ने कहा कि जो गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देगा उसी को आप वोट दें 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। प्रयागराज के मेजारोड बाजार में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 'गविष्टि यात्रा' पहुंची। इस दौरान उन्होंने गौ रक्षा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महत्वपूर्ण बयान दिए।
शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं तक यात्रा निकालने और लखनऊ में 'चतुरंगिणी सेना' बनाने की घोषणा की है। 
मेजारोड स्थित बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गौहत्याएं हो रही हैं, जिसके कारण उन्हें यह यात्रा निकालनी पड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'कालनेमि' बताया। शंकराचार्य ने अपनी टिप्पणी में कहा कि मुख्यमंत्री राजा हो सकते हैं, लेकिन संत नहीं, और राजा का पद संत से नीचे होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी 'हिंदू-हिंदू' के नाम पर सत्ता में हैं, लेकिन गौहत्या को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे गायों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने 'कालनेमि' के उदाहरण का जिक्र करते हुए कहा कि संत के वेश में आने वालों को पहचानना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसी दल को समर्थन मिलेगा जो गौ माता की रक्षा का प्रस्ताव पारित करेगा, गाय को माता का दर्जा देगा और इसे जमीन पर लागू करेगा। मुख्यमंत्री के भगवा वस्त्र धारण करने पर भी उन्होंने टिप्पणी की, कहा कि यदि हिंदू कमजोर न होते तो भगवा कब का खींच लिया जाता।
शंकराचार्य ने मतदाताओं से अपील की कि वे केवल उसी पार्टी को वोट दें जो गौमाता को 'राष्ट्रीय माता' घोषित करे और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए। मेजारोड में समाजसेवी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ अंशु और बद्रीनाथ तिवारी इंटर कॉलेज में राहुल तिवारी शांडिल्य ने शंकराचार्य का स्वागत किया। 
इस मौके पर अभिषेक सिंह अंशु के आवास के पास कार्यक्रम में दिलावर सिंह, देशराज सिंह, महेशराज यादव, योगेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम कृष्ण पप्पू यादव, सुरेश यादव, नीरज सिंह यादव, मोहम्मद नियाज, अर्पित सिंह मौजूद रहे। वहीं बद्रीनाथ तिवारी इंटर कालेज में राहुल तिवारी शांडिल्य, मुकेश तिवारी, आकाश तिवारी, मनीष तिवारी, अनिल शुक्ला, शिवाकांत दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad