Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा तिहरा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलीं प्रयागराज की पूर्व सांसद, हर संभव मदद का दिया आश्वासन


SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)।
जिले के मेजा थाना क्षेत्र स्थित कुकुरकटवा (नीबी) गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से शुक्रवार को प्रयागराज की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी और मेजा के वरिष्ठ युवा नेता बाबा तिवारी ने मुलाकात की। पूर्व सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर-संभव मदद का आश्वासन दिया।

SV News

रीता बहुगुणा जोशी ने इस घटना को "अत्यंत हृदयविदारक एवं जघन्य अपराध" बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। मेजा के वरिष्ठ युवा नेता बाबा तिवारी सर्वेश ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे।
यह घटना बीते सप्ताह मेजा इलाके के कुकुरकटवा गांव में हुई थी। प्रेम-संबंध से जुड़े विवाद के चलते 65 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू, 62 वर्षीय अमरावती और 60 वर्षीय इंद्रावती की हत्या कर दी गई थी।

SV News

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी हिमांशु यादव और उसके दो साथियों निहाल गौतम और राजन को गिरफ्तार कर लिया था। हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने आरोपी के भाई अंकित यादव और गांव के प्रधान गुड्डू यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मुलाकात के दौरान संतोष कुमार उर्फ बाबा ओझा, जिला पंचायत सदस्य राजू समदरिया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad