मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक किशोरी हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाया, लेकिन वह उतरने को राजी नहीं थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ढाई घंटे तक प्रयास के बाद उसे नीचे उतारा गया।
गांव निवासी युवक से शादी की जिद को लेकर सुबह साढ़े पांच बजे किशोरी गांव के हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गई। जानकारी होने पर परिजन भी टावर के पास पहुंचे। परिजनों ने उसे उतरने को कहा पर वह शादी की जिद पर अड़ी रही।
वह टावर पर और ऊपर जाने लगी। सूचना पर देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे ढाई घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह किशोरी को मना कर नीचे उतारा गया।
