कौशांबी (राजेश सिंह)। कौशाम्बी में एसपी सत्य नारायण का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। शिकायत मिलने पर 20 कारखास आरक्षी तत्काल लाइन हाजिर कर दिए गए। भ्रष्टाचार और अवैध खनन की शिकायतों पर एसपी की सर्जिकल कार्रवाई की गई जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थानों में जमे कारखासों पर बड़ी गाज गिरी है। एक साथ 20 आरक्षियों को हटाया गया है।
एसपी का सख्त संदेश है कि भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी और तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जनता की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पारदर्शी और निष्पक्ष पुलिसिंग को लेकर एसपी का बड़ा फैसला देखा गया। कौशाम्बी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल के बीच सभी कारखास 20 आरक्षियों को पुलिस लाइन भेजा गया।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भी कारखास सिपाहियों की बल्ले-बल्ले
इसी तरह प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में कई थानों पर काफी समय से जमें कारखास सिपाहियों की बल्ले-बल्ले है। इन कारखास सिपाहियों के पास अवैध वसूली की पूरी जिम्मेदारी रहती है। क्षेत्र में अवैध वसूली में इनकी भूमिका संदिग्ध रहती है। कौशांबी में इन कारखास सिपाहियों पर हुई कार्रवाई से लोगों की निगाहें अब प्रयागराज पर भी हैं। यहां भी कारखासों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

