Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: श्री मनकामेश्वर महादेव का दर्शन कर नए पुलिस आयुक्त पियूष मोर्डिया ने संभाला कार्यभार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार श्रावण मास के पहले दिन पदभार ग्रहण करने से पहले श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद महाराज से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।
महंत ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद पीयूष मोर्डिया पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि नए पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad