Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सोनम वांगचुक जल्द अपना पुराना वजन फिर हासिल करें: पीएम मोदी

sv news


नई दिल्ली। केंद्र सरकार से अपनी मांगों के पूरा होने का आश्वासन मिलने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सोनम जी से अनुरोध करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस हासिल कर लें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन तोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में 28 जून को अनशन शुरू किया था।

अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर उन्हें मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad