प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव समय पर कराने के लिए नाराज अधिवक्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए चक्काजाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण कचहरी रोड पर अफरातफरी मच गई।
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव कराने के लिए वकीलो के दो गुट बना गए हैं। एक धड़ा समय पर चुनाव नहीं कराने से नाराज है और दिन से धरना प्रदर्शन कर रहा।
बुधवार को आक्रोश बढ़ गया और वह सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे रास्ता जाम कर दिया। सड़क के बीच ही टायर जलाकर विरोध करने लगे। इस सड़क पर जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।
