Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा प्रेरणा स्थलः सीएम योगी

sv news

सीएम योगी ने प्रेरणा स्थल पार्क का उद्घाटन किया

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। वह यहां पर प्रेरणा स्थल पार्क का उद्घाटन करेंगे। मंच के पास एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर खड़ी थी। योगी ने बच्चे को चम्मच से दही खिलाया। उसका तिलक कर उसे माला पहनाया। फिर उसे एक खिलौना दिया। सीएम ने बच्चे को गोद में लेकर दुलराया।

इसके बाद सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। 37वीं राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया। मंच पर सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और विधायक पूजा पाल भी मौजूद हैं।

sv news


डिप्टी सीएम बोले- लोकसभा में चूक हुई, उसका पछतावा

डिप्टी सीएम बोले- मैं आप सब से यही कहूंगा प्रयागराज का सब थोड़ा सा बता दिए ज्यादा लंबी बात नहीं अब 2014 से पहले जब देश में भाजपा की सरकार नहीं थी आप बताइए भारत की इज्जत होती थी क्या दुनिया में दोनों हाथ भाग बताइए होती थी क्या लेकिन आज पूरे दुनिया में भारत का डंका बज रहा है उसका श्रेय आपको जाता है जब 2017 से पहले या समाजवादी पार्टी के गुंडागर्दी करने वाली सरकार थी अब प्रयागराज के विकास की बात आप सोच सकते थे क्या सोच सकते थे क्या हमारी माता बहनों की सुरक्षा खतरे में थी यहां के किसी हर व्यापारी डरा रहता था अतीक अहमद और उसके गुंडे किस बिल्डिंग में हाथ रख दे जिस फ्लैट में हाथ रख दे वह उनका हो जाता था गुंडे और अपराधियों को मिट्टी में मिलने का काम हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया है।

कहा कि आप लोग संकल्प लें कि 2027 में तीसरी बार योगी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनवाएंगे। प्रयागराज की 12 सीटों पर कमल खिलाना है। सपा का सूपड़ा साफ करना है। साइकिल पंचर कर सैफई भेजने का काम करना है। 2024 में लोकसभा में थोड़ी चूक हो गई। उस चूक के कारण सबको पछतावा है। जब सपा सफा होगी। तभी रामराज्य आ जाएगा।

मंच पर भाषण देने के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दो प्रदेश उपाध्यक्ष का नाम लिया, लेकिन वह पूजा पाल का नाम लेना भूल गए। फिर मंच पर मौजूद विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें याद दिलाया। तब उन्होंने पूजा पाल का नाम लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन अतातायियों की वजह से आपने अपना सुहाग खोया, वो आज मिट्‌टी में मिल गए। अगर सपा की सरकार होती तो वह राष्ट्रवादी और भारत पर मर मिटने वालों की नहीं बल्कि मिट्‌टी में मिल चुके उन आतंकियों की तस्वीर लगाती।

नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पहले यूपी में लूट और गुंडाराज था। माफिया अफसरों को आदेश देते थे। यह वही प्रयागराज है, जहां से माफिया आज दूर चले गए हैं। सीएम योगी ने 37वीं राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया। फिर इसके बाद प्रेरणा स्थल पार्क में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। सीएम योगी ने मंच पर जाने से पहले एक बच्चे को चम्मच से दही खिलाया। उसका तिलक किया। फिर उसे एक गेंद दी। झुनझुना दिया। फिर सीएम ने उसे गोद में लेकर दुलार किया।

sv news

संगम नगरी में तैयार हुआ श्प्रेरणा स्थल पार्कश् राष्ट्रभक्ति, प्रेरणा और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम होगा। करीब 12 से 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित इस पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंघल की 12-12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। आम लोगों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। आगे चलकर यहां फूड कोर्ट, फन जोन और नौकायन घाट जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। ताकि यह पार्क शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन केंद्रों में शामिल हो सके।

sv news

नगर निगम का मानना है कि इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी राष्ट्रसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को आत्मसात कर सकेगी। प्रेरणा स्थल पार्क का निर्माण लगभग 12 से 15 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में किया गया है। इस परियोजना पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि नगर निगम का कहना है कि भविष्य में इसके विस्तार और विकास पर अतिरिक्त निवेश भी किया जाएगा। नगर निगम ने पार्क का निर्माण करीब एक महीने में पूरा कराया। पहले इसका उद्घाटन 26 जून को प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब 6 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार पार्क का संचालन और विकास पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर किया जाएगा। इसके तहत यहां समय के साथ नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। महापौर गणेश केसरवानी ने बताया, पार्क में फूड कोर्ट और फन जोन भी विकसित किए जाएंगे। पार्क के समीप बने नौकायन घाट को भी पर्यटन से जोड़ने की योजना है, जिससे यह क्षेत्र शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सके।

राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा प्रेरणा स्थल

महापौर ने बताया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर इस पार्क का उद्घाटन होना प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार जिन तीन विभूतियों की प्रतिमाएं यहां स्थापित की गई हैं, उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस पार्क का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad