Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

वीडियो वायरल कर फंदे से लटक गया ट्रक मालिक, पत्नी व ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के बाद एक ट्रक मालिक ने फंदे से लटककर जान दे दी। प्रसारित वीडियो में उसने पत्नी व ससुराली जनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से पीड़ित के घर मातम छाया हुआ है।
बताया गया है कि घूरपुर थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर तिवारी दो ट्रकों का मालिक था। रविवार देर रात युवक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड करने की बात कहकर वीडियो बनाया। फिर उसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रिश्तेदारों को भेज दिया।
इसके बाद घर के बगल वाली छत की सरिया पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। रात दो बजे मां श्यामा देवी की नींद खुली तो छत वाले कमरे से बाहर निकली। बेटे को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर स्वजन और थोड़ी देर मे आसपास के भी लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पत्नी और दाे बच्चे हैं।
प्रसारित वीडियो में अरविंद कुमार तिवारी ने कहा, ‘मेरी पत्नी को कुछ नहीं मिलना चाहिए। मेरी पत्नी, उसके पिता और उसका भाई भी मुझसे ही लड़ते हैं। अपनी बेटी, बहन को नहीं समझाते हैं। मैं अपने घर की सारी जिम्मेदारी निभाता हूं, फिर भी अब मैं मरना चाहता हूं।’ अरविंद की मां श्यामा देवी ने बताया कि बहू रिचा से बेटे अरविंद का आए दिन झगड़ा होता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad