Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एनटीपीसी रेलवे पुलिया के नीचे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे के इंतजार में विभाग

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। लूतर-भंईया मार्ग पर रेलवे पुलिया के नीचे सड़क पर गहरे गड्ढों की वजह से राहगीरों को आने जाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार हो-हल्ला मचाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क निर्माण कराकर गड्ढों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लूतर-भंईया मार्ग पर खौर-तिगजा गांव के बीच रेलवे पुलिया निर्माण के बाद से ही पुलिया के नीचे से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में राहगीरों को इधर से निकलने में काफी परेशानी होती है। जलभराव व गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन सवार अक्सर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी पैदल आने-जाने वालों को होती है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले गड्ढों में गिट्टी व पत्थर डालकर पाट दिया गया था। अब सड़क की हालत फिर पहले जैसी हो गई है। लोगों की शिकायत है कि इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से सड़क की दशा सुधरवाने की मांग की है। खौर गांव के राहगीर दीपक प्रजापति, तिगजा गांव के राहगीर सौरभ सिंह, दरी गांव के रजनीश कुमार आदि राहगीरों ने बताया कि रेलवे पुलिया के नीचे सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बड़ी-बड़ी गिट्टियां व पत्थर उभरे हुए हैं, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया है, ऐसे में दुर्घटना से गुरेज नहीं किया जा सकता है।
पिछले दिनों इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता भारत चौरसिया से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad