Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से छिटक कर सड़कों पर गिर रहीं दुर्घटना वाली गिट्टियां, जिम्मेदार मौन

SV News
सड़क पर बिखरी गिट्टियों को बचाकर निकलता बाइक सवार 

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोडिंग चरम पर है, ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर ओवरलोड गिट्टियां लेकर बेधड़क दौड़ रहे हैं। उनकी ओवरलोडिंग की वजह से ट्राली से गिट्टियां छिटक कर सड़कों पर गिर रहीं हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इन ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर बिना रोक-टोक के दौड़ रहे हैं। स्थानीय पुलिस, खनन विभाग आंख पर पट्टी बांध रखी है। रोजाना क्षेत्र के भटौती क्रशर प्लांट से सैकड़ों ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टियां लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिससे कई जगह ओवरलोडिंग की वजह से ट्राली में ओवरलोड भरी हुई गिट्टियां सड़कों पर बिखर रही है। जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहीं हैं। यही गिट्टियां बड़े वाहनों के टायर के नीचे दबकर तेजी से छिटकती है और अगल बगल किसी को भी जानलेवा चोट लग सकती है।

SV News
सड़क पर ओवरलोड से बिखरी गिट्टियां 

इसी तरह थाना क्षेत्र के कोहड़ार में भी सैकड़ों ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस चौकी के आस-पास से निकल रहे हैं। जिन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मेजारोड पुलिस चौकी के सामने से ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मानों पुलिस वाले इन वाहनों को देखने के लिए आंख पर पट्टी बांध रखी है। या फिर कोई और सिस्टम है।

SV News
मेजा पुलिस स्टेशन के पास से निकलता ओवरलोड डंपर 

इस संबंध में जब मेजा के नवांगतुक सहायक पुलिस आयुक्त ब्रजेश पाठक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad