Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में किन्नर गुटों में चल रहा विवाद मामला: अब दूसरे पक्ष ने भी कई के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। किन्नर के गुटों में विवाद मामले में नया मोड़ आ गया है। अब महामंडलेश्वर छोटी गुरु उर्फ कल्याणी उर्फ छोटी चौरसिया, उनके भाई अजय श्रीवास्तव समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हाई कोर्ट के अधिवक्ता नवीन सिंह की तहरीर पर करेली थाने में मुकदमा कायम किया गया है।
करेली निवासी अधिवक्ता नवीन का आरोप है कि उनके मुवक्किल के विरोधी लगातार फोन पर धमकी रहे हैं। आरोप है कि शनिवार रात छोटी बेगम उर्फ छोटू चौरसिया, उसके भाई समेत कई लोगों ने रोक लिया। धमकाते हुए कहा कि मुकदमे की पैरवी बंद नहीं की तो जान से मार दिया जाएगा।
लंबे समय से किन्नर गुटों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सामने आया है। अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि उर्फ छोटी गुरु की हत्या की साजिश रचने और रेकी करने का आरोप लगाया गया था। छोटी गुरु ने सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना, सना और नवीन सिंह के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
सदियापुर शास्त्री नगर मुहल्ला निवासी छोटी गुरू का आरोप है कि उनके आवास पर कुछ दिनों से रेकी की जा रही है। बुधवार को उनके चेलों ने सना को देख लिया। इसके बाद पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से सना को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि टीना और नवीन सिंह मिलकर हत्या की साजिश रच रहे हैं। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इसके बाद छोटी गुरु ने जान पर खतरे की आशंका जाते हुए सुरक्षा की मांग की। फिर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर करेली पुलिस ने मुकदमा कायम किया।
थानाध्यक्ष करेली आशीष सिंह सिसौदिया का कहना है कि रेकी करने की आरोपित सना को नोटिस देकर छोड़ा गया है। टीना और नवीन के खिलाफ साक्ष्य संकलित करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में पहले महाकुंभ के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad