Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: नारकोटिक्स टास्क फोर्स व पुलिस ने सवा 12 लाख रुपए की करीब 25 किलो अवैध मादक पदार्थ आग में किया नष्ट

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। डीजीपी के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान "ऑपरेशन दहन" चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त अपराध व पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा व गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पुलिस द्वारा कुल 24.450 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ का विधिवत विनष्टीकरण (दहन) किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 22 हजार 500 रुपये/- है ।
विदित हो कि पूर्व में थाना बहरिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों पर कठोर प्रहार करते हुए भारी मात्रा में उक्त अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी की गई थी तथा संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई थी । इस संबंध में थाना बहरिया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

बरामद मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) परीक्षण हेतु भेजा गया था । प्राप्त परीक्षण परिणाम में बरामद माल के अवैध एन0डी0पी0एस0 पदार्थ (गांजा) होने की पूर्णतः पुष्टि हुई है । इस अभियोग में थाना बहरिया पुलिस द्वारा गहन विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है ।

बरामदशुदा इस भारी मात्रा के अवैध मादक पदार्थ के समूल निस्तारण हेतु पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष धारा-52A एन0डी0पी0एस0 एक्ट की विधिक कार्यवाही पूर्ण करवाई गई ।

 न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के पश्चात, अग्रिम कार्यवाही के क्रम में डीजीपी एवं पुलिस महानिरीक्षक, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (IGNTF) से विनष्टीकरण हेतु विधिवत अनुमति प्राप्त की गई । दहन (विनष्टीकरण) की इस वृहद कार्यवाही को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा),टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में एन0डी0पी0एस0 एक्ट 2022 के अद्यतन प्राविधानों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था । जिसके क्रम में रविवार को 03 घंटे की कड़ी मेहनत से इसी उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष तथा उनकी कड़ी निगरानी में सम्पूर्ण 24.450 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ को भारी सुरक्षा घेरे के बीच वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर अग्नि में डालकर उसे पूर्ण रूप से दहन (जलाकर नष्ट) कर दिया गया ।

इस पूरी पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया के दौरान उच्च स्तरीय कमेटी के रूप में निम्नलिखित अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे पुलिस उपायुक्त मुख्यालय,अपर पुलिस उपायुक्त अपराध,सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव, उ0नि0 सुरेश गिरि, प्रभारी नार्कोटिक्स टाक्स फोर्स, उ0नि0 मानवेन्द्र कुमार सिंह, व0उ0नि0 अमित कुमार सिंह, व0उ0नि0 बलवंत सिंह,हे0मो0 अमित कुमार यादव, हे0का0 सुभाष राम, का0 अनिल चौधरी,
का0 अमित कुमार यादव, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

                  जोन-गंगानगर पुलिस मादक पदार्थों के समूल नाश और तस्करों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर व निर्णायक विधिक कार्यवाही करने के लिए कटिबद्ध है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad