मैनेजिंग डायरेक्टर के एस तिवारी ने किया पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण
करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करछना शिव मंदिर तिराहे के समीप स्थित तिवारी क्रस्टक्सन कम्पनी का 13 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के एस तिवारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात कार्यालय स्टाप, कर्मचारियों समेत गणमान्य जन को प्रसाद का वितरित किया गया।जिस मौके पर देवी शंकर तिवारी समाजसेवी, विजय कुमार यादव,राकेश कुमार पांडेय,राम जी शुक्ला, शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा,नरेंद्र कुमार यादव (बड़ेबाबू)निशिकांत मिश्रा (प्रधान जी)विजय कुमार शुक्ला रिंकू,आकाश तिवारी,ऋषभ पांडेय,विकाश तिवारी,मदन द्विवेदी,नीरज सिंह,राजा पांडेय(युवा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा),हरेकृष्ण यादव,बबलू जेसीबी,अजय कुमार द्विवेदी,अभिषेक गुप्ता, एडवोकेट विनोद कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
