प्रयागराज (राजेश सिंह)। संस्था की अध्यक्षा पूजा चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव सिद्धार्थ सोनकर ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल देव आजाद को नियुक्त किया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष। प्रदेश अध्यक्ष राहुल देव आजाद ने संगठन विस्तार करते हुवे अधिवक्ता आदर्श कुमार को प्रदेश महासचिव, अधिवक्ता साहिल कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रयागराज के तेजतर्रार पत्रकार अजय कुमार को प्रदेश मीडिया प्रभारी व समाजसेवी मुकेश कुमार सिंहानिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मोनी सोनकर को महिला मोर्चा जिला प्रभारी यमुनापार प्रयागराज, अधिवक्ता अरविंद चौधरी को प्रदेश संगठन मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता बलवीर कुमार को प्रदेश विधिक सलाहकार, मनोरंजन सिंह मुंडा को प्रदेश संगठन मंत्री, रितांशु सोनकर को प्रयागराज का जिलाध्यक्ष, विष्णु कांत मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार सोनी को जिला उपाध्यक्ष व कृष्ण प्रताप सिंह को जिला सचिव नियुक्त किया गया। समस्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
