प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त व दो इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें आईपीएस अधिकारी जोगेन्द्र लाल को अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, प्रोटोकॉल एवं लाइंस से अपर पुलिस उपायुक्त नगर, अपराध, प्रोटोकॉल एवं लाइंस, इंस्पेक्टर रूकुमपाल सिंह को प्रभारी एंटी माफिया सेल नगर जोन से प्रभारी निरीक्षक थाना जार्जटाउन व इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह को थाना खुल्दाबाद से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली स्थानांतरित किया गया।
