Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीएम ने समाधान दिवस पर सुनी फरियाद, निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को दिए निर्देश

SV News

समाधान दिवस में कुल 539 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 14 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण

जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं की गोदभराई एवं 3 बच्चों का कराया अन्नप्राशन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बारा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है।

SV News

इस अवसर पर तहसील परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यमिता विकास केन्द्र सहित विभिन्न विभागों के द्वारा उनसे सम्बंधितं कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं-श्रीमती मीरा देवी व श्रीमती प्रीति की गोदभराई एवं 3 बच्चों-रियांशी, रूद्र व आरूशी का अन्नप्राशन भी कराया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

SV News

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बारा में कुल 539 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 212, पुलिस विभाग 175, चिकित्सा-02, खाद्य एवं रसद-25, जल निगम-5, नलकूप-3, लोकनिर्माण-10, विद्युत-30, सिंचाई-5, शिक्षा-2, विकास विभाग-55, कृषि-2, समाज कल्याण-10, वन विभाग की 03 थी, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।

इस अवसर पर डीसीपी यमुनागर विवेक चन्द्र यादव, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति विजय शर्मा, उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad