Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा का किया आकस्मिक निरीक्षण

SV News

विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने के दिए निर्देश

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय ने शनिवार को पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

SV News

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय भवन, स्मार्ट कक्षाओं, खेल मैदान, छात्रावास, मेस तथा मल्टी स्किल लैब का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली, साथ ही विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

SV News

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमार्ग से विद्यालय के पंहुच मार्ग की मरम्मत कराए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य अभिषेक श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad