प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष बारिश न होने और सूखे जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है संगठन की ओर से युवा मोर्चा के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ,जिला महासचिव अंकुश शुक्ला और साथ में समर्पित भाकियू संगम के प्रदेश अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी की अगुआई में जिलाधिकारी महोदय को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया जिसमे सूखे की मार से बेहाल किसान, फसलें बर्बादी की कगार पर ज्ञापन में बताया गया है कि यमुनापार क्षेत्र में इस वर्ष या तो बारिश बिल्कुल नहीं हुई है या केवल नाममात्र की बारिश हुई है। इस वजह से क्षेत्र में भीषण जल संकट खड़ा हो गया है पर्याप्त बारिश न मिलने से अधिकांश किसान समय पर धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं जिन किसानों ने किसी तरह सिंचाई की व्यवस्था करके रोपाई की भी थी, उनकी फसलें बारिश न होने के कारण खेतों में ही सूख रही हैं फसलों के नष्ट होने से किसानों की पूरे साल की मेहनत और जमा पूंजी डूबने की कगार पर है, जिससे उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
भारतीय किसान यूनियन की 3 प्रमुख मांगें:
*1__सूखाग्रस्त घोषित हो क्षेत्र: प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।*
*2__कर्जमाफी: किसानों के सभी प्रकार के सरकारी ऋण (कर्ज) को पूर्णतः माफ किया जाए।*
*3__बिजली बिल की छूट: किसानों के बिजली के बिल पूरी तरह से माफ किए जाएं।*
*संगठन ने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इन तीनों प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।*
*साथ में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे!*
