Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रेलवे कॉलोनियों में बनेंगे प्राइवेट अपार्टमेंट जैसे लग्जरी फ्लैट

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)।  रेलवे कालोनियों में रहने वाले लाखों रेलकर्मियों के रहन-सहन का स्तर अब निजी बिल्डरों की बहुमंजिला अपार्टमेंट जैसा होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने शहरी इलाकों में बनने वाली बहुमंजिला आवासीय इमारतों के डिजाइन और सुविधाओं में बदलाव का आदेश जारी किया है।

अब कर्मचारियों को फ्लैट मिलेंगे, जिनमें खुले और बड़े कमरे होंगे, बड़ी बालकनी और भारी सामान के लिए अलग लगेज लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी।

प्रयागराज में नई बिल्डिंगें बनाने का कार्य शुरू हो चुका है और दो बिल्डिंग में आवंटन भी हो गया है। रेलवे में पहले कम ऊंचाई वाले (एक या दो मंजिला) क्वार्टर बनते थे, जिनमें कर्मचारियों को बड़ा आंगन, खुली धूप, हवा और सामान रखने की पर्याप्त जगह मिलती थी।

अब शहरों में जमीन की कमी के कारण चार मंजिला से ऊंची (जी चार और उससे अधिक) बहुमंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। वायु संचार अच्छा रहे, इसलिए क्वार्टरों के कुल क्षेत्रफल को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

अब टाइप-टू क्वार्टरों का दायरा, जो पहले 75 वर्ग मीटर तय था, अब बढ़ाकर 104 वर्ग मीटर तक कर दिया गया है। वहीं टाइप-तीन श्रेणी के आवास 85 वर्ग मीटर के बजाय 114 वर्ग मीटर के दायरे में बनेंगे। टाइप-चार क्वार्टरों का आकार भी 110 वर्ग मीटर से बढ़ाकर अधिकतम 130 वर्ग मीटर (प्लस 25 वर्ग मीटर अटेंडेंट यूनिट) तक करने की मंजूरी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad