Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ टास्क फोर्स का अभियान, 52 वाहनों पर कार्रवाई

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स टीम ने तहसीलों में सघन अभियान चलाया।

निर्देश के अनुपालन में दिनांक 23 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक खनन, राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खनन से संबंधित वाहनों की जांच की। बिना रवन्ना, ओवर लोड, बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

खनन विभाग द्वारा इस अवधि में कुल 16 वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 06 वाहन थाना मेजा में और 03 वाहन जॉर्ज टाउन में सीज किए गए हैं, जबकि 07 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।

वहीं परिवहन विभाग द्वारा इसी अवधि में बिना नंबर प्लेट के कुल 26 वाहनों का चालान किया गया है एवं 10 वाहनों को फर्जी नंबर प्लेट पाए जाने पर विभिन्न थानों में सीज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad