प्रयागराज (राजेश सिंह)। कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त और अपर पुलिस उपायुक्त के कार्यों एवं दायित्वों में बदलाव कर दिया गया है।
कार्यों में बदलाव के अनुसार
1. आईपीएस अधिकारी सोनम कुमार, जो पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के पद पर थे, उन्हें अब पुलिस उपायुक्त गंगानगर व साइबर अपराध का दायित्व दिया गया है।
2. आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस उपायुक्त गंगानगर को अब पुलिस उपायुक्त अपराध बनाया गया है।
3. आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार शांडिल्य, जो पुलिस उपायुक्त अपराध/साइबर अपराध थे, उन्हें अब पुलिस उपायुक्त यातायात/लाइन्स व यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
4. आईपीएस अधिकारी सुश्री श्रुति श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज को अपर पुलिस उपायुक्त नगर/लाइन्स व अपराध का प्रभार दिया गया है।
