चार आईपीएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव, कुलदीप सिंह गुनावत क्राइम तो मनीष ट्रैफिक संभालेंगे
प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने सोमवार रात 4 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। हाल ही में आगरा से स्थानांतरित होकर आए सोनम कुमार को डीसीपी गंगानगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह साइबर अपराध से जुड़े मामलों की भी निगरानी करेंगे।
इसी क्रम में आईपीएस कुलदीप सिंह गुनावत को डीसीपी गंगानगर के पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। अब वह क्राइम ब्रांच की निगरानी करेंगे।
वहीं मनीष कुमार शांडिल्य को डीसीपी अपराध/साइबर अपराध से हटाकर डीसीपी यातायात, लाइंस और यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाल ही में वाराणसी से ट्रांसफर होकर आई आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव को अपर पुलिस उपायुक्त नगर बनाया गया है। उन्हें लाइंस और अपराध से संबंधित जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।



