प्रयागराज (राजेश सिंह)। सिविल लाइंस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पत्रिका चौराहे स्थित दि ग्रेट होटल में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से हुक्का सेट, चिलम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने होटल संचालक अब्दुल कादिर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिल रही है, जिन पर जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
