Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: आंदोलन कर रहे छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीखी नोक-झोंक

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बैंक रोड पर हजारों की संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे थे। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और छात्रों को आंदोलन करने से रोका। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक और बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्रों को हाथ और पैर पकड़कर जबरन घसीटते हुए पुलिस वाहन में भरकर हिरासत में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad