प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानान्तरण किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार -
1. निरीक्षक भारत सिंह - पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक फाफामऊ
2. निरीक्षक हरकेश सिंह - पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक घूरपुर
3. निरीक्षक छोटक सिंह यादव - वाचक पुलिस आयुक्त न्यायालय से प्रभारी निरीक्षक करछना
4. निरीक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह - प्रभारी निरीक्षक फाफामऊ से वाचक पुलिस आयुक्त न्यायालय
5. उ0नि0 अतुल कुमार मिश्र - थानाध्यक्ष धूरपुर से गंगानगर जोन
6. उ0नि0 रण विजय सिंह - थानाध्यक्ष करछना से गैर जनपद स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त किये जाने हेतु पुलिस लाइन्स
पुलिस आयुक्त कार्यालय से आदेश जारी होते ही सभी संबंधित को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

