Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज की 20 सड़कें 24 करोड़ रुपये से चमकेंगी

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर की बदहाल और प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। राजरूपपुर, करेली और झलवा समेत विभिन्न क्षेत्रों की 20 से अधिक सड़कों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इनमें राजरूपपुर की 80 फीट से लेकर 60 फीट रोड तक चैड़ी सड़कें शामिल हैं।

अतिक्रमणमुक्त होंगी सड़कें

इन सड़कों के निर्माण और सुंदरीकरण पर 24 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। खास बात यह है कि योजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ बिजली के तारों को भी भूमिगत किया जाएगा। इससे सड़कों को अतिक्रमण और तारों के जाल से मुक्त कर व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी

नगर निगम ने इन सड़कों का सर्वे और चिह्नीकरण पूरा कर लिया है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल ने बताया कि 20 से अधिक सड़कों का चिह्नीकरण किया जा चुका है। तीन से चार दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। सभी चयनित सड़कों का निर्माण अगले तीन महीने के भीतर शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे लंबे समय से सड़क सुधार की राह देख रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

200 से अधिक गलियों का भी होगा निर्माण

प्रमुख सड़कों के साथ शहर के 100 वार्डों में 200 से अधिक आंतरिक गलियों का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। नगर निगम ने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की जर्जर और निर्माण योग्य गलियों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस पहल से मुख्य सड़कों के साथ मोहल्लों की गलियों की भी दशा सुधारने की तैयारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad