Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

खाद्यान्न हड़पने के मामले में पूर्व कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज

sv news


25 क्विंटल गेहूं-33 क्विंटल चावल का नहीं मिला हिसाब, 9 किलो चीनी भी गायब

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। तहसील क्षेत्र के दिघलो गांव में सरकारी राशन की दुकान बहाल होने के बाद भी पूर्व कोटेदार ने बचा हुआ खाद्यान्न वापस नहीं किया। जांच में करीब 25 क्विंटल गेहूं तथा 33.81 क्विंटल चावल और नौ किलो चीनी का कोई ब्यौरा नहीं सौंपा गया।

 खाद्यान्न हड़पने के आरोप में आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पूर्व कोटेदार के खिलाफ खीरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दिघलो गांव के कोटेदार मिथिलेश प्रसाद की सरकारी राशन की दुकान निरस्त कर दी गई थी। बाद में न्यायालय के आदेश पर 30 मार्च 2026 को दुकान बहाल कर दी गई। इस बीच दुकान का संचालन अजय कुमार यादव कर रहे थे।

दुकान बहाल होने के बाद उन्हें शेष खाद्यान्न मिथिलेश प्रसाद को सौंपना था। आपूर्ति निरीक्षक मेजा अजय कुमार मिश्र की जांच में सामने आया कि अजय कुमार यादव को 44.97 क्विंटल गेहूं, 68.81 क्विंटल चावल और नौ किलो चीनी वापस करनी थी। जांच के दौरान मौके पर केवल 20 क्विंटल गेहूं और 35.50 क्विंटल चावल मिला। शेष खाद्यान्न का कोई हिसाब नहीं दिया गया।

 उपजिलाधिकारी मेजा ने संबंधित कोटेदार को तीन बार नोटिस जारी किया था। दुकान पर नोटिस चस्पा करने के साथ फोन और व्हाट्सएप से भी संपर्क किया गया, लेकिन खाद्यान्न वापस नहीं किया गया।

 इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर जिलाधिकारी की अनुमति से सात नवंबर को खीरी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3ध्7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad