मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा रोड में एक शादी समारोह के दौरान कुछ किन्नरों के व्यवहार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर कुछ किन्नर सवा लाख रुपये की मांग करते और रुपये नहीं मिलने पर कपड़े उतारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं, फिलहाल वायरल वीडियो का सूरज वार्ता अखबार पुष्टि नहीं करता।
परिजनों का आरोप है कि परिवार के लोग अपनी मान-मर्यादा और सम्मान बचाने के लिए पांच हजार रुपये देने को तैयार हुए, लेकिन इसके बावजूद कुछ किन्नरों ने बारातियों और परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और श्राप देते हुए वहां से चली गईं। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोग कह रहे हैं कि खुशी के मौके पर इस तरह की जबरन वसूली पर रोक लगनी चाहिए।
