Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

यूपी में छाया कोहरा, आज लैंडफॉल करेगा चक्रवात ‘अकवान’

sv news

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अकवान शुक्रवार दोपहर ओडिशा तट पर टकराने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार यह पुरी और गोपालपुर के बीच दोपहर या दोपहर बाद लैंडफॉल करेगा। हवा की रफ्तार 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो कभी-कभी 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राज्य सरकार ने गुरुवार शाम तक करीब 2.98 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। 2,523 रिलीफ कैंप और 9,341 चक्रवात आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें ओड्राफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मध्यरात्रि में विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में आपात समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आईएमडी की ताजा जानकारी के आधार पर 20 जिलों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 2,623 आश्रय स्थल पहले ही सक्रिय हैं।

पूर्व तट रेलवे ने 41 ट्रेनें रद कीं और कई का समय बदला। साउथ ईस्टर्न रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद कीं। पुरी, गोपालपुर, चिल्का जैसे पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं। कई जिलों में स्कूल बंद हैं। जगन्नाथ मंदिर खुला रहेगा, जबकि गुंडीचा मंदिर 19 से 21 नवंबर तक बंद रहेगा।

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है। मछुआरों को 21 नवंबर सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दोपहर बाद धूप निकल सकती है। वहीं पंजाब के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा। दिन में धूप खिलने के आसार। ठंड बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में सुबह कोहरा या धुंध छा सकता है। कुछ जिलों में मौसम बदलने या हल्की बारिश की संभावना। ठंड का असर बढ़ेगा। बिहार के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर में हल्की बारिश या बौछारों की संभावना है। तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। जम्मू में ठंड बढ़ रही है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बदली का असर दिख सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad