Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बंगाल के समृद्धि व विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से मिले शुभेंदु

sv news

कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए बताया कि बैठक में दोनों के बीच बंगाल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें राज्य का विकास, कानून-व्यवस्था और आम लोगों के कल्याण से जुड़े विषय शामिल रहे।

इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बंगाल की पारंपरिक डोकरा कला से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। मुलाकात के बाद शुभेंदु लिखा कि गृह मंत्री के साथ बैठक में बंगाल के विकास और समृद्धि से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने गृह मंत्री के बहुमूल्य समय, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के लिए आभार भी जताया।

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हाल के दिनों में हुए कई पुलिस मुठभेड़ों और इसे लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad