Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

आईएएस की तैयारी करने वाले छात्र ने की आत्महत्या

 

sv news


sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अल्लापुर में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय छात्र पुष्पराज सिंह का शव किराये के कमरे में मिला। उसका शव कमरे में फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची जॉर्जटाउन पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस छात्र के मोबाइल और कॉल डिटेल के जरिए घटना की वजह पता लगाने में जुटी है।

पुष्पराज मूल रूप से फतेहपुर जिले के दमापुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ साल से अल्लापुर में किराये का कमरा लेकर अकेले रह रहा था। यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर जॉर्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर पुष्पराज का शव चादर के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग प्रयागराज पहुंच गए। पुष्पराज दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी बड़ी बहन प्रयागराज पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, अभी इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुष्पराज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य जानकारियां खंगाल रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad