Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मृग वन चांद खमरिया में लाखों का बंदरबांट

sv news

 

शौचालय में पानी नहीं सोलर गायबए कुत्ते कर रहे हिरणों का शिकार

प्रयागराज (राजेश सिंह)। वन रेंज मेजा के अंतर्गत आने वाला मृग वन क्षेत्र चांद खमरिया इन दिनों बदहाली का शिकार है। सरकार की तरफ से इस क्षेत्र के विकासए रखरखाव और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए हर साल लाखों रुपये का बजट आता हैए लेकिन जमीन पर हालात देखकर लगता है कि बजट का ईमानदारी से उपयोग नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि बजट में बंदरबांट कर लिया जाता है और थोड़ा.बहुत काम कराकर कागजों में खानापूर्ति कर दी जाती है। कागजों में विकास दिखा दिया जाता हैए लेकिन मौके पर न पानी हैए न सफाई हैए न रोशनी है और न ही वन्य जीव सुरक्षित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृग वन कभी इस क्षेत्र की पहचान हुआ करता था। दूर.दूर से लोग यहां हिरण देखने और प्रकृति का आनंद लेने आते थेए लेकिन अब अव्यवस्था के कारण पर्यटकों का आना भी कम हो गया है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह वन क्षेत्र पूरी तरह उजड़ जाएगा।

शौचालय.स्नानघर में पानी नहीं टंकी बनी शोपीस

मृग वन क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए शौचालय.स्नानघर तो बनाया गया हैए लेकिन उसमें पानी की सप्लाई नहीं है। पानी की टंकी बनाई तो गई थीए लेकिन उसमें आज तक टोटी नहीं लगी। टंकी केवल शोपीस बनकर रह गई है। ऐसे में शौचालय.स्नानघर किसी काम का नहीं रह गया।

पर्यटक आते हैं तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करके बनाई गई यह व्यवस्था अगर पानी के अभाव में बेकार पड़ी हैए तो यह सीधे.सीधे सरकारी धन की बर्बादी है। लोगों ने बताया कि शौचालय के अंदर गंदगी फैली है और बदबू आती है। पानी न होने से सफाई भी नहीं हो पाती। कई बार पर्यटक बिना रुके ही वापस लौट जाते हैं।

बावली के चारों तरफ झाड़.झंखाड़ए सफाई नहीं

जहां बावली पानी पीने के लिए बनाई गई हैए वहां चारों तरफ झाड़.झंखाड़ फैला हुआ है। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। आने.जाने वाले लोगों को गंदगी और झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। बावली के आसपास कूड़ा.कचरा और सूखी झाड़ियां पड़ी हैं। इससे न केवल गंदगी फैल रही हैए बल्कि सांप.बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का भी खतरा बना रहता है। पर्यटकों का कहना है कि अगर सफाई ही नहीं होगी तो कोई यहां घूमने क्यों आएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के नाम पर भी हर साल बजट खर्च दिखाया जाता हैए लेकिन मौके पर कभी सफाईकर्मी नजर नहीं आते।

सोलर पैनल गायब सौर ऊर्जा की लाइटें नहीं जलती

मृग वन क्षेत्र में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की गई थीए लेकिन सोलर पैनल की प्लेट गायब है। सौर ऊर्जा की लाइटें नहीं जलतीं। उपकरण गायब होने की बात भी सामने आ रही है। रात में अंधेरा छा जाता हैए जिससे वन्य जीवों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो जाता है।

रात के अंधेरे में वन क्षेत्र असुरक्षित हो जाता है। न तो निगरानी हो पाती है और न ही वन्य जीवों को खतरे से बचाया जा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोलर उपकरण लगाने के नाम पर बजट तो खर्च कर दिया गयाए लेकिन अब वह उपकरण मौके पर है ही नहीं। इसकी जांच होनी चाहिए कि सोलर प्लेट कहां गई। लोगों का कहना है कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। इससे वन संपदा को भी नुकसान पहुंचने का डर बना रहता है।

आवारा कुत्तों का आतंकए हिरण बन रहे शिकार

सबसे गंभीर और चिंताजनक स्थिति आवारा कुत्तों के आतंक की है। आरोप है कि आवारा कुत्ते झुंड बनाकर हिरण को घेर लेते हैं और अपना शिकार बना लेते हैं। पूर्व में भी कई घटनाएं हो चुकी हैंए जिनमें हिरण कुत्तों के हमले में मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद वन विभाग की तरफ से कुत्तों को रोकनेए हिरणों की सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्र की घेराबंदी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हिरण इस वन क्षेत्र की शान हैं। लोग दूर.दूर से हिरण देखने आते हैं। लेकिन अगर हिरण ही कुत्तों का शिकार बनते रहेंगे तो यह क्षेत्र उजड़ जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी वन विभाग ने बाउंड्रीए जाली और निगरानी की व्यवस्था नहीं की। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि हिरणों की सुरक्षा के लिए तत्काल बाउंड्री वालए जाली और वॉच टावर की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही आवारा कुत्तों को वन क्षेत्र से बाहर करने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।

रेंजर की कार्यशैली पर उठे सवालए मंडलायुक्त से जांच की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मृग वन क्षेत्र की देखरेख की सीधी जिम्मेदारी रेंजर की है। बजट का सही उपयोगए सफाईए पानीए सोलर व्यवस्था और हिरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उन्हीं का काम है। लेकिन जमीन पर स्थिति बिल्कुल उल्टी है। इसी को लेकर ग्रामीणों में रेंजर की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी गईए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। अधिकारी आते हैंए निरीक्षण का दिखावा करते हैं और चले जाते हैं। इस पूरे मामले को लेकर मंडलायुक्त प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की है कि चांद खम्भरिया मृग वन क्षेत्र में पिछले वर्षों में आए बजट और खर्च की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता मिलती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में पानीए सफाईए सौर ऊर्जा और हिरणों की सुरक्षा की व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad