प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना अंतर्गत खुसरोबाग में 28 व 29 नवंबर 2026 को मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन, कंपोस्ट तैयार करना, स्पॉन की उपलब्धता, मशरूम की तुड़ाई, पैकेजिंग तथा रोग बीमारी आदि से बचाव विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ कृष्ण मोहन चैधरी मुख्य उद्यान विशेषज्ञ औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभागी भाग लेंगे इनमें से 15 प्रतिभागी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के होंगे। प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर पंजीकरण किया जा रहा है जिन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना है वह 28 तारीख को प्रातः 10रू00 बजे तक अनिवार्य रूप से औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग में उपस्थित होकर पंजीकरण करवा ले।
