Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता बनने से छूटने न पाये-जिला निर्वाचन अधिकारी

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा निर्वाचक नामावलियों के चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अवसर पर सेंट्रल एकेडमी झूंसी, एम0पी0 बिरला स्कूल झूंसी, जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल में बनाये गये बूथों का निरीक्षण करते हुए वहां पर तैनात बीएलओ तथा सुपरवाईजर से पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ पर उपस्थित बीएलओ को प्राप्त होने वाले फार्म-6, 7 एवं 8 से सम्बंधित आवेदनों को एप के माध्यम से डिजिटाइजेशन करते हुए आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा।


     जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं से सम्बंधित विवरण की जांच करने तथा यदि उसमें कोई कमी हो या संशोधन की आवश्यकता हो, तो सम्बंधित मतदाता से सम्पर्क कर उनसे फार्म-8 भरवाकर संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूटने न पाये। कहा कि किसी परिवार के सदस्यों का नाम यदि कई बूथों पर है, तो उस परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक बूथ पर करने के लिए सम्बंधित से फार्म भरवाते हुए उस परिवार के सभी सदस्यों का एक बूथ पर ही नाम शामिल करने की कार्यवाही के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि नए युवा मतदाताओं एवं छूटे हुए मतदाताओं से फार्म-6 भराकर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज करायें, जेंडर रेशियों के तहत महिला मतदाताओं का नाम यदि मतदाता सूची में नहीं है, तो उनसे फार्म-6 भराते हुए मतदाता सूची में उनका नाम शामिल करें। उन्होंने कहा कि जहां पर किसी मतदाता के नाम, पिता का नाम, फोटो या कोई अन्य विवरण में संशोधन की आवश्यकता हो, तो सम्बंधित से फार्म-8 भरवाते हुए संशोधन से सम्बंधित नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए संशोधन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बीएलओ को रजिस्टर बनाने तथा उसमें फार्म-6, 7 एवं 8 से सम्बंधित कार्यवाही को उल्लिखित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ, सुपरवाईजर तथा पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तनमयता से कार्य करने के लिए कहा। कहा कि कोई भी पात्र मतदाता, मतदाता बनने से छूटने न पाये। इस अवसर पर सम्बंधित ईआरओ तथा बीएलओ व सपुरवाईजर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad