Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

लोकतंत्र का महापर्व आज, सभी करें मतदान

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

 विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर रविवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जायेगा। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने की जरूरत है।

भारत का विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदान करना सभी नागरिकों का अधिकार है। इसके माध्यम से ही हम देश और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने में अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसे में अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें। किसी लोभ या लालच में पड़ कर वोट देने से लोकतांत्रिक मर्यादा धूमिल होती है। भयमुक्त होकर मतदान करें। चुनाव आयोग की ओर से इस बार सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।


राजेंद्र प्रसाद तिवारी,अधिवक्ता

*अधिक से अधिक मतदान करने से ही हमारा लोकतंत्र का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। मतदान करना सबसे बड़ा अधिकार है। राज्य की खातिर जरूरत मतदान करें। यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है। इसलिए सोच- समझकर बिना किसी लोभ लालच के मतदान करें ताकि राज्य का बागडोर मजबूत सरकार के हाथों में जाए और उत्तर प्रदेश और समृद्ध हो सके।


पवन कुमार तिवारी,समाजसेवी

*मतदान का प्रतिशत बढ़ाने से ही देश का भविष्य व लोकतंत्र सुरक्षित हो सकेगा। इसके लिए सब काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने की जरूरत है। सभी से अपील है कि अपना वोट जरूर दें अन्यथा अपने अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा। आपका एक - एक वोट कीमती है। एक वोट से सरकार बनती और बिगड़ती है। इसलिए मतदान जरूर करें और लोकतंत्र के इस महान पर्व को सफल बनाएं।



डा अशोक मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी

*लोकतंत्र के इस महान पर्व में जात-पात से उपर उठकर अपना कीमती मत दें। किसी के बहकावे में नहीं आयें और लोभ लालच में पड़कर अपना अधिकार को नहीं बेचें। लोकतंत्र को निखारने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। महिलाओं को भी बढ़चढ़कर इस महापर्व में भाग लेने की जरूरत है।

Svnews

बीना मिश्रा,समाजसेवी

*अपना बहुमूल्य वोट देने जरूर नजदीकी बूथ पर जायें। एक- एक वोट कीमती है। इसी वोट पर राज्य की किस्मत का निर्धारण होगा। ऐसे में सुबह उठकर सबसे पहला कार्य मतदान ही करें। इसके बाद जलपान सहित अन्य कार्य करें। इसे सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।


पंकज राव,प्रधान गुनई गहारपुर

*वर्तमान समय में महिलाएं भी पुरूषों से कम नहीं हैं। इसलिए महिलाओं पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेवारी कम नहीं है। दिन का सबसे पहला कार्य अपना वोट देकर ही शुरू करें। आपका एक वोट राज्य की तकदीर को बदल सकता है। बिना किसी लोभ लालच के अपने चहेते प्रत्याशी को मतदान करें।


गंगा प्रसाद मिश्र,प्रमुख प्रतिनिधि मेजा

*पहले मतदान फिर जलपान की नीति पर अमल करने की जरूरत है। यह राज्य का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें मतदाता ही सर्वोपरि हैं। इसलिए अपना कीमती मत जरूर दें। किसी भी परिस्थिति में अपना अधिकार नहीं बेचें। अधिकार बेचने पर फिर पछताने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।


मुन्नन शुक्ला,पूर्व प्रमुख मेजा

*विधानसभा चुनाव में मतदान करने से राज्य का भविष्य संवरता है। इसलिए जाति- पाति, लोभ- लालच से ऊपर उठकर मतदान करें। मतदान करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें ताकि लोकतंत्र सुरक्षित रह सके।


विक्की शुक्ला,स्कूल निदेशक निबाइया

*विधानसभा चुनाव में मतदान करने से उत्तर प्रदेश का भला होगा । इसलिए किसी भी कीमत पर लोभ लालच में नहीं पड़ें और अधिक से अधिक मतदान कराने में अहम भूमिका अदा करें। साथ ही योग्य और कर्मठ प्रत्याशी का चयन करें।


संजय कुमार तिवारी,समाजसेवी गुनई गहरपुर

*राज्य के नवनिर्माण में आपका एक- एक वोट कीमती है। इसके लिए बढ़चढ़कर मतदान करने की जरूरत है। आम जनता के मतदान से ही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनता और बिगड़ता है। इसलिए अपना फर्ज निभायें और बिना किसी लोभ- लालच व जाति- पाति का भेदभाव रखते हुए निर्भिक होकर मतदान करें। एक- एक वोट कीमती है।


अनिल शुक्ला, प्रधान गड़ेवरा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad