Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

राधाकृष्ण व मां त्रिपुर सुंदरी के प्राण प्रतिष्ठा में जुटी भीड़

SV News

मेजा, प्रयागराज (के एन शुक्ला 'घंटी')। क्षेत्र के लोटाढ़ में त्रिपुर सुंदरी राम दरबार श्री राधाकृष्ण के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आसपास सहित दूर दराज के लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। लोगों को शान्ति सुख एवम मां त्रिपुर सुंदरी के दर्शनार्थ हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
बतादें की क्षेत्र के लोटाढ़ निवासी पंकज पाण्डेय ज्योतिष विद के प्रख्यात विद्वान  माने  जाते हैं। पंकज पाण्डेय के पास प्रदेश व अन्य प्रदेशों से लोग आते है और मनोवांछित फल के लिए त्रिपुरी सुंदरी के दर्शन पूजा कर हवन करते हैं पंकज पाण्डेय मां त्रिपुर सुंदरी के पुजारी भी हैं |रोजाना मां की पूजा अर्चना के बाद ही भोग लगाते हैं। श्री पाण्डेय ने बताया मां त्रिपुर सुंदरी के विशाल यज्ञ के लिए कई जनपदों से विद्वान बुलाये जा रहे हैं जल्द ही गुरुदत्त के पूरा गांव में एक बार फिर से क्षेत्र में अमन शांति के लिए यज्ञ किया जाएगा | उन्होंने बीते पांच फरवरी को मां त्रिपुर सुंदरी राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा किया था। इसमें भारी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। उक्त विद्वान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि माँ त्रिपुर सुंदरी  की पूजा अर्चना से इंसान की हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। आगे कहा ब्रम्हा विष्णु महेश भी लगे रहते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad