Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 24 मार्च 2021 : आज कुछ राशियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव, बनेंगे अनेक शुभ योग, कुछ रहें सावधान

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क

आज गुरूवार, 24 मार्च 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। किसी भी पार्टी अथवा समारोह में वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। अपने अहम पर काबू रखें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:*
आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी और उससे संबंधित योजना भी बनेगी। जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। युवाओं को अपने करियर संबंधी उचित नतीजे हासिल होंगे।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
अपने विचारों और दिल की बातों को किसी ऐसे के साथ साँझा करे जो आपके बेहद करीब है। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च न करें। आज धन लाभ के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। बेवजह की यात्रा करने से बचें। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आपकी प्रतिभा लोगों को आज प्रभावित कर सकती है। आज के दिन मिलने वाले अवसरों को लाभ मे बदलने का प्रयास करें सफलता मिलेगी।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। धन के मामले में आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें, यदि किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो टाल दें। किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर प्रयास करें क्योंकि जल्दी ही समाधान मिलने के आसार हैं। व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति भी होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। गणेश भगवान को चन्दन का तिलक कर देसी घी का दीपक जलाएं।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज का दिन आपके लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी आप प्रयासरत रहेंगे। किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुछ लोगों के प्रति आपका व्यवहार कठोर रहेगा, लेकिन यह उनकी भलाई के लिए ही है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
कर्म क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। खरीदारी में आपके साथ ठगी हो सकती है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आप में ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहेगी। आज सभी जिम्मेदारियों को आप अच्छे ढंग से पूर्ण कर सकेंगे। काम से संबंधित अनेक जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से दिनभर भागादौड़ी रहेगी। आज वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज के दिन जो भी कार्य करेंगे उसमें धन लाभ की स्थिति भी बनी हुई है। आज आपको निजी संबंधों से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। आज रूपए-पैसे से संबंधित लेनदेन करते समय सावधान रहें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। रिश्तो को आप मजबूत करने में सफल हो सकते हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है, लेकिन आपको मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद आपके लिए बेहतरीन सहायक रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। भवन सम्बन्धी मामले में प्रगति हो सकती है। चोट सम्बन्धी सावधानी रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad