Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

गंगा में स्नान करते समय सात लोग डूबे, एक की मौत

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह). बिहार से मिर्जापुर के विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आए सात मित्र गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने छह को सुरक्षित बाहर निकाला। एक की अस्पताल में मौत हो गई। बिहार के बक्सर के सिविल लाइन सोनी पट्टी से मंगलवार की सुबह कुछ लोग दर्शन पूजन करने आए थे। सभी लोग विंध्य क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर मंगलवार की दोपहर घाट पर सामान रखने के बाद गंगा स्नान करने के लिए नदी में उतरे। स्नान करते समय 100 मीटर दूर भैरव घाट पर करीब दो घंटे तक स्नान करते रहे। इसी दौरान लोग अचानक डूबने लगे। घाट पर मौजूद सोना मिश्रा ने सभी लोग को डूबते देख शोर मचाया। इसके बाद वहां मौजूद गोताखोरों ने 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं रोहित गुप्ता (24) डूब गया। गोताखोरों ने 15 मिनट के अंदर युवक को बाहर निकाला और पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad