Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

परदेश से कमाई कर घर लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानों का शिकार

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। परदेश से कमाई कर घर लौट रहा युवक घर पहुंचने से पहले ही जहरखुरानों का शिकार हो गया।

sv news


माण्डा थाना क्षेत्र निवासी विशाल शर्मा पुत्र नागराज शर्मा मुंबई में एक कंपनी में कार्यरत है। गत दो दिन पूर्व वह घर के लिए निकला था। बुधवार सुबह वह नैनी स्टेशन उतरकर मांडा के लिए साधन पकड़ा था। जिस साधन से वह चला था, वह जहरखुरानों से संबंधित था। मांडा जाने के बजाय जहरखुरानों ने उसे उरुवा विकास खंड के बगहा गांव के समीप अचेतावस्था में छोड़ दिया था। प्रधान प्रतिनिधि सितम सिंह ने युवक को स्नान करवाने के पश्चात डाक्टर से ईलाज करवाया। होश में आने पर पीड़ित युवक ने अपना पता बताते हुए बताया कि उसके पास दस हजार रुपए सहित अन्य सामान थे जो गायब है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad