Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शादी के पांच दिन बाद दुल्हन को याद आया कि उसे तो दुल्हा पसन्द ही नहीं है, खुली मिस्‍ट्री तो उड़े होश

SV News

जौनपुर (राजेश सिंह)। शादी के पांच दिन बाद याद आया कि उसे तो पति पसंद ही नहीं है। मामले की मिस्ट्री खुली तो सबके होश उड़ गए। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शादी के पांच दिन बाद एक दूल्हन अपने शौहर को नापसंद बताकर अपने मायके वालों के साथ मायके चली गयी। फिलहाल उसके मायके जाने से पहले ससुराल जन मामले को लेकर थाने पहुंचे। जहां आपसी समझौता के साथ मियां बीबी अलग रहने के लिए राजी हो गए। वहीं पुलिस ने इस बाबत बताया कि शादी के बाद भी पति को कुबूल न कर पाने वाली बीबी का पहले से ही कहीं प्रेम प्रपंच चल रहा था। इस बात की जानकारी वह नहीं दे सकी और परिजनों के दबाव में शादी कर ली। लेकिन, शादी होने के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल सकी तो पति को छोड़ना ही मुनासिब समझा। मीरगंज थाना के गोधना गांव के एक युवक की शादी 15 मई को प्रयागराज जनपद के हण्डिया थाना के आशेपुर गांव में हुई थी।15 मई को विदा होने के बाद बीवी अपने ससुराल आ गई। 16 मई को रिवाज के अनुसार मायके चली गयी। 18 मई को ससुराल पक्ष के लोग उसको विदा कराकर ससुराल गोधना गांव ले आये। फिर अचानक 20 मई को बीवी नेे शौहर के साथ रहने से मना कर दिया। जिसके बाद हडकम्प मच गया। ससुराल के लोगों ने मायके वालों को बुला लिया। पर दुल्हन अपने मां बाप के समझाने पर भी नही मानी और लडके को नापसंद बता कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गयी। ससुराल पक्ष के लोग भविष्य मे कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मीरगंज थाना पहुंच पुलिस को सूचना दिये। पुलिस ने न्यायालय की शरण लेने की सलाह दिया। वहीं दोनों पक्ष आपसी समझौता लिखा पढी के बाद अलग रहने के लिए तैयार हो गए। जिसकी चर्चा हो रही है। थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह का कहना है कि पति पत्नी के अलग होने का मामला थाने आया था। जिन्हे न्यायालय जाने के लिए कहा गया। दोनों पक्ष आपस मे सुलह कर यहां से चले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad